बांका, जुलाई 27 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-बांका मुख्य पथ पर कलिया पुल के समीप रफ्तार की कहर में रविवार को सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें ऑटो की ठोकर से बाइक सवार एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी युवक रोहित कुमार असरगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया कि रविवार की सुबह वह बाइक से रिश्तेदार के घर बांका जा रहे थे। जहां उक्त जगह विपरीत दिशा से आ रही बेकाबू आटो चालक ने ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों द्वारा युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर ठोकर मारकर ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...