Banka News: बांका : ई रिक्शा पलटने से एक यात्री घायल
बांका, जुलाई 31 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर-बांका पथ पर आनंद मार्ग के समीप छतहरा मोड़ पर गुरुवार को ई रिक्शा पलटने से गाड़ी पर सवार एक युवक जख्मी हो गया। जेठौर मंझगांय गांव के घायल चुन्नी कुमार ने बताया कि वह घरेलू काम से इंग्लिश मोड़ आए थे, वहां से वह ई रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे कि छतहरा मोड़ पर पहुंचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें वह जख्मी हो गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। डॉक्टर ने घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.