बांका, जुलाई 27 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सुइयां बोड़वा मार्ग पर चतराहन गांव के पास पुलिस ने बदुआ नदी से बालू चोरी कर जमुई की ओर ले जा रहे ट्रैक्टर को रविवार की सुबह नौ बजे जब्त कर लिया। जबकि ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। विदित हो की इन दिनों सुइयां बोड़वा मार्ग के साथ साथ बदुआ नदी के कैलाश पहाड़ी बालू घाट और घोड़बहियार बालू घाट से धडल्ले से रात के अंधेरे के साथ साथ दिन के उजाले में भी बालू माफिया के द्वारा बड़े पैमाने पर बालू चोरी कर अन्यत्र भेजा जा रहा है। चित्रसेन जटहिया बाबा के पश्चिम भी बालू घाट से बड़े पैमाने पर बालू चोरी की जा रही है। लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों का मानना है की ऐसे बालू माफिया को या तो पुलिस का कोई भय नहीं है या फिर सब कुछ...