बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर थाना क्षेत्र के हनुमना डैम में शनिवार को नहाने के दौरान मुंगेर जिले के दो युवक की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक का शव चार घंटे बाद पानी से निकाला जा सका। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दिया। मृतकों में गौरव कुमार सिंह(20) और अभिनव कुमार सिंह उर्फ लक्की(19) शामिल हैं। दोनो मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना अंतर्गत बढ़ौनिया गांव के रहने वाले थे। इस घटना को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की डैम पर भिड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से डेंगी नाव और स्थानीय गोता खोरों को शव की खोज के लिए लगाया गया। दिनों के प्रयास से चार घंटे बाद करीब साढ़े...