बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: बांका। नालसा के निर्देश पर बुधवार को सिविल कोर्ट, बांका परिसर में साइबर अपराध एवं 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को साइबर ठगी के बढ़ते मामलों, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े तथा इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और जागरूकता को आवश्यक बताया। साइबर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फोन कॉल या अन्य डिजिटल माध्यमों से लोगों को डराकर अथवा दबाव बनाकर ठगी करते हैं। यह भी पढ़ें- साइबर धोखाधड़ी पर 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज कराएं शिकायत...