बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। आगामी दुर्गापूजा, काली पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को बांका एसपी कार्यालय में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोग बॉन्ड डाउन की प्रक्रिया के तहत पहुंचे। बांका, बाराहाट, धनकुंड, बौंसी, रजौन समेत अन्य थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर बंधपत्र जमा किया। एसपी कार्यालय से जारी नोटिस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/135 के तहत संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि आगामी पर्व-त्योहारों के अवसर पर संबंधित व्यक्तियों से शांति भंग होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं...