बांका, जुलाई 8 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। मंगलवार को तिलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही एक महिला श्रद्धालु सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान भागलपुर जिले के मसूदनपुर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महिला परिजनों के साथ बाइक से तिलडीहा दुर्गा मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक से गिर जाने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी, भागलपुर रेफर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चिंत...