बांका, जुलाई 22 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। बांका नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित इंदुबाला गली की सड़क पिछले करीब आठ माह से बदहाल पड़ी है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण स्थानीय लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर समस्या सड़क के बीच बने नाले के टूटे हुए ढक्कनों की है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

स्थानीय लोगों की समस्याएं स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नाले के ढक्कन पूरी तरह टूट चुके हैं, जबकि कुछ जगहों पर ढक्कन धंस गए हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। गली में रहने वाले छोटे बच्चे भी खेलते समय गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पानी भर जाने से खुले नाले दिखाई नहीं देते।

नगर ...