बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के पड़घड़ी गांव निवासी प्रदीप साह पिछले आठ वर्षों से सांपों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। वर्ष 2019 से वे जिले के अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पहुंचकर सांपों का निःशुल्क रेस्क्यू करते हैं और उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ देते हैं। अब तक वे छोटे-बड़े पांच हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रदीप 'स्नेक सेवर' के नाम से युवाओं के बीच काफी चर्चित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...