बांका, जुलाई 17 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। मानसून का मौसम जहां किसानों के लिए राहत लेकर आता है, वहीं मुर्गी पालकों के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी कर देता है। लगातार बारिश, अधिक नमी और गंदगी के कारण पॉल्ट्री फार्म में फंगल संक्रमण, बैक्टीरिया और परजीवियों के पनपने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी मुर्गियों के स्वास्थ्य और उत्पादन पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। जिले के पशुपालन विशेषज्ञों का कहना है कि, बरसात के मौसम में पॉल्ट्री शेड की नियमित सफाई, उचित वेंटिलेशन और संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

विशेषज्ञों की राय विशेषज्ञों के अनुसार मुर्गियों को हमेशा ताजा और सूखा दाना ही खिलाना चाहिए। चूंकि बरसात में आहार में नमी बढ़ने से उसमें फफूंद और कीड़े लगने की आशंका रहती है। ऐसा दाना खिलाने से मुर्गियों में...