बांका, अगस्त 22 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाबू महल गांव में बीती रात बकरी चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को गृहस्वामी की तत्परता और ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को आनंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान बाबू महल गांव निवासी दिलीप हांसदा के पुत्र राजेश हांसदा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बीती रात राजेश हांसदा बकरी चोरी करने की नीयत से बिजली की रोशनी के बीच विशेश्वर दास के घर में प्रवेश कर गया। घर में किसी अनजान व्यक्ति की आहट मिलते ही गृहस्वामी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ट्रंक खोलकर घर से चुराए 49 हजार हल्ला सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे देर रात पुलिस...