बांका, अक्टूबर 12 -- Banka News: बांका, वरीय संवाददाता। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में बांका जिले की पहल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आमंत्रण पर बांका के जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने राष्ट्रीय मंच पर जिले में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उनके सकारात्मक परिणामों को प्रस्तुत किया। इस दौरान कटोरिया प्रखंड के लीलावरण गांव में प्राकृतिक खेती को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने वक्ता के रूप में बांका का प्रतिनिधित्व करते हुए किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं के समन्व...