Banka News: प्रवीण कुमार झा बनाए गए बौंसी के नए थानाध्यक्ष, पंकज झा का नवगछिया हुआ तबादला
बांका, अक्टूबर 1 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बौंसी थाना के थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार झा का लापरवाही व प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवगछिया जिला तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ट्रैफिक थाना, बांका प्रवीण कुमार झा को बौंसी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में एसपी अमितेश कुमार के कार्यालय से जिलादेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार पंकज कुमार झा का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से एक अक्टूबर 2026 से नवगछिया जिला में किया गया है। उन्हें 24 घंटे के अंदर नवगछिया में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
स्थानांतरण का कारण जिलादेश में पंकज कुमार झा के स्थानांतरण के पीछे बौंसी थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान और कार्रवाई में कथित शिथिलता को कारण बताया गया है। आदेश में कहा गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.