बांका, नवम्बर 4 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने गैर-परंपरागत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में लाभुकों की संख्या कम रहने पर खेद व्यक्त किया तथा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले में कार्यरत सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर एक सप्ताह के अंदर सभी विभागीय ...