बांका, अक्टूबर 10 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव को लेकर शुक्रवार को रजौन प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रजौन और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) नवादा में कुल 390 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही, उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के साथ खानपान, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह भी दी गई।शिविर के दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और वजन की जांच की। इस क्रम में सीएचसी रजौन में 312 तथा एपीएचसी नवादा में 78 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह भी पढ...