बांका, अगस्त 11 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में पुरानी रंजिश में मंगलवार को मारपीट की घटना हुई। जिसमें तीन लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी किशोर की मां पुष्पा देवी, पति दिलीप कुमार यादव ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि पुरानी बातों को ले गांव के ही छंगुरी कुमार सहित तीन लोगों ने किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट किया। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुष्पा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पुरानी बातों को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। इसी क्रम में आरोपियों ने उनके किशोर पुत्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट किया। घटना के बाद परिजनों ने जख्मी किशोर का शंभूगंज अस्पताल में इलाज कराया। थानाध्यक्ष राज ...