बांका, अगस्त 13 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। टाटा ट्रस्ट के सहयोग से नीड्स संस्था द्वारा गुरुवार को फुल्लीडुमर सभ भवन में ट्रिपल ए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 30 आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'खाद्य प्रदर्शन एवं आहार अभ्यास' रहा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य इसमें बच्चों और परिवारों में संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आदत विकसित करने तथा उम्र के अनुसार बच्चों को उपयुक्त भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिनों के महत्व, संतुलित आहार, विभिन्न खाद्य समूहों की आवश्यकता, बच्चों की उम्र के अनुसार भोजन की मात्रा एवं विविधता तथा स्थानीय और मौसमी खाद्य पदार्थों के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि सही प...