बांका, सितम्बर 12 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, बांका के निदेशानुसार के आलोक में महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एम्पायरमेंट ऑफ वीमेन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रखंड बौंसी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एक दिवसीय पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम सह एनीमिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मिशन समन्वयक श्री राज अंकुश शर्मा के द्वारा अपने संबोधन में कहा, "किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य ही सशक्त समाज की आधारशिला है। यदि बेटियां स्वस्थ और पोषित होंगी, तभी वे शिक्षित होकर राज्य और देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगी।"

कार्यक्रम का आयोजन शिविर के दौरान डॉक्टर राम मुकेश यादव एवं एएनएम शिलम कुमारी तथा लक्ष्मी कुमारी के द...