बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: बौंसी(बांका), निज संवाददाता। पूर्व बिहार का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मंदार आज भी पर्यटक थाना की सुविधा से वंचित है। 12 वर्ष पूर्व यहां पर्यटक थाना खोले जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक प्रस्ताव पर अमल नहीं हो पाया है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका का पर्यटन नगरी मंदारहिल रेलवे स्टेशन सुविधा विहीनसुरक्षा की आवश्यकता मालूम हो कि मंदार में पर्यटकों के साथ मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिकेट बनाकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इसके बाद पर्यटक थाना की आवश्यकता महसूस की गई और प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया। हालांकि 12 वर्ष बीत जाने के बावजूद यह प्रस्ताव अब तक ठंडे बस्ते में पड़ा है।स्थानीय लोगों की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मंदार में पर्यटक थाना की स्थापना होती है तो यहां की सुर...