बांका, नवम्बर 15 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर दक्षिण के पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलाकांत यादव के निधन पर शनिवार को सांसद गिरधारी यादव उनके पैतृक आवास धावा गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि कमलाकांत यादव क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

सांसद ने परिजनों से की मुलाकात इस दौरान सांसद ने परिजनों से मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है, जिससे गरीब परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। इस पर खर्च होने वाली राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा और अन्य जनकल...