बांका, अगस्त 8 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के दूधघटिया गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के एक युवक ने चाकू से हमला कर संजू मुर्मू को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल का इलाज फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने फुल्लीडुमर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना का विवरण घायल संजू मुर्मू एवं उसकी पत्नी अजूबा किस्कु ने शनिवार की दोपहर बताया कि चंदन मुर्मू सुबह उनके घर पर पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। संजू मुर्मू ने जब इसका विरोध किया तो चंदन ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चंदन मुर्मू ने चाकू से उसके हाथ एवं सिर पर वार कर दिया। चाकू के वार से संजू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज ...