Banka News: पीबीएस कॉलेज की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एबीवीपी ने कुलसचिव को सौंपा आवेदन
बांका, जुलाई 18 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पीबीएस कॉलेज, बांका इकाई ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामाशीष पुरवे को आवेदन देकर महाविद्यालय की आधारभूत एवं शैक्षणिक समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। आवेदन में कहा गया कि, वर्षों से लंबित समस्याओं के कारण छात्र-छात्राओं को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही एबीवीपी ने महाविद्यालय की सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण कराने, पीजी (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई शुरू करने तथा कॉलेज परिसर में संचालित केंद्रीय विद्यालय को अन्य उपयुक्त भवन में स्थानांतरित कर उसका भवन महाविद्यालय को उपलब्ध कराने की मांग उठाई। परिषद का कहना है कि, इन मांगों के पूरा होने से कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बेहतर होगा और छात्रों को आवश्यक सुविधाएं मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.