बांका, नवम्बर 22 -- Banka News: बांका। निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत जिले के 53 गांवों को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा। इनमें ऐसे गांवों का चयन किया गया है, जहां अनुसूचित जाति की न्यूनतम आबादी 500 है या कुल जनसंख्या का कम से कम 40 फीसदी अनुसूचित जाति है। अब इन गांवों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से जोडते हुए विकास की मुख्यधारा से जोडा जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन गांवों में सामाजिक और आर्थिक असमानताओं को कम करते हुए लोगों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 10 प्रमुख डोमेन नर्धिारित किए गए हैं, जिनमें पेयजल एवं स्वच्छता, शक्षिा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सडक एवं आवास, वद्यिुत एवं स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियां, वत्तिीय समावेशन, डिजिटलीकरण तथा आजीव...