बांका, अक्टूबर 25 -- एनटीपीसी पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का मार्च Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया प्रखंड के मौथाबाड़ी पंचायत में प्रस्तावित एनटीपीसी पावर प्लांट को लेकर जमीन की नापी शुरू होते ही ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। जमीन और अपने गांव को बचाने के संकल्प के साथ शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए। लौंगाय से हथियापाथर तक निकाले गए विरोध मार्च में महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पावर प्लांट वापस लेने और जमीन अधिग्रहण के विरोध में नारे लगाए। हथियापाथर में मार्च के बाद सभा हुई, जहां वक्ताओं ने जमीन को ग्रामीणों की पहचान और आजीविका का आधार बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार किसान समिति के अध्यक्ष गांधी जी राय ने किया, जबकि संचालन छोटू हेम्ब्रम ने किया। मौके पर...