बांका, जुलाई 25 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय में पात्र लाभुकों को सरकारी खाद्यान्न योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नए राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशनकार्ड से वंचित पात्र परिवारों को चिन्हित कर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। यह भी पढ़ें- जिले में 5 अगस्त तक बनाए जाएंगे 4404 नए राशन कार्डनए राशनकार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में नए राशनकार्ड के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होने से जरूरतमंद परिवारों में भी उम्मीद जगी है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि वैसे पात्र परिवार, जिनका अब तक राशनकार्ड नहीं बना है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन...