बांका, अक्टूबर 26 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के हृदयस्थल गांधी चौक के समीप डीटीओ कार्यालय के सामने स्थित पोखर की बदहाली प्रशासनिक इच्छाशक्ति और योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है। पांच साल पहले जिस पोखर को सुंदर और उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने की पहल हुई थी, वह आज भी अपने कायाकल्प की बाट जोह रहा है। सवाल यह है कि, जब तत्कालीन जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देश पर दुकानों को खाली कराया गया, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई और मिट्टी भराई भी कराई गई, तो फिर सौंदर्यीकरण की योजना आगे क्यों नहीं बढ़ी? शुरुआती कार्रवाई के बाद आखिर यह मामला कहां अटक गया? करीब पांच वर्ष पूर्व पोखर को संवारने की पहल से शहरवासियों में उम्मीद जगी थी कि, जल्द ही यहां पाथवे, बैठने की व्यवस्था, हरियाली और साफ-सफाई के सा...