बांका, जुलाई 14 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के तेतरिया गांव में पिछले पांच दिनों से जले विद्युत ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर बदलने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: ट्रांसफार्मर जलने से पांच दिनों से 250 उपभोक्ताओं की बिजली ठप इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ...