बांका, अगस्त 12 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा स्थित प्रथमवर्गीय पशु चिकित्सालय की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है। बुधवार सुबह तय समय के बाद भी अस्पताल का मुख्य गेट बंद रहने और डॉक्टरों के नदारद रहने से स्थानीय पशुपालकों में काफी आक्रोश देखा गया।

पशुपालकों का आक्रोश मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ ० राजीव रंजन ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय पशुपालकों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे तक अस्पताल में ताला लटका हुआ था। दूर-दराज से अपने बीमार पशुओं को इलाज के लिए लाए पशुपालक परिसर के बाहर खड़े होकर इंतजार करते रहे।

डॉक्टर की अनुपस्थिति तैनात महिला चिकित्सक डॉ. निशा भारती के अनुपस्थित रहने से परेशान पशुपालकों ने बंद गेट की तस्वीरें खीं...