बांका, अक्टूबर 16 -- चंदन पुल पर महिला को बचाया Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार की सुबह एक महिलाu चंदन पुल से कूदने पहुंच गई। गनीमत रही कि, मौके पर मौजूद एक बाइक सवार की नजर महिला पर पड़ गई और उसने तत्परता दिखाते हुए उसे कूदने से बचा लिया। समय रहते महिला को सुरक्षित बचा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान करहरिया मोहल्ला निवासी छोटू कुमार की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे किसी बात को लेकर महिला और उसके पति के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला घर से निकलकर चंदन पुल पर पहुंच गई और वहां वह पुल से कूदने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान...