Banka News: पड़ोसी के घर घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास
बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक नाबालिग लड़के द्वारा पड़ोसी के घर घुसकर उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के परिजन द्वारा आरोपी लड़के को मौके पर पकड़ लिया गया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष विजयेंद्र कुमार ने बताया की आरोपी नाबालिग लड़के को निरुद्ध कर लिया गया है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.