बांका, अक्टूबर 16 -- पंजवारा दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा ड्योढ़ी स्थित पौराणिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में गुरुवार देर शाम महाआरती का आयोजन किया गया। पहले ही दिन बनारस से आए पंडितों ने महाआरती से समा बांध दिया जिसे देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। जिसे देखने के लिए आस-पास के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु मौके पर पहुंचे हुए थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बनारस से आए वैदज्ञ पंडितों द्वारा जब महाआरती की शुरुआत की गई तो श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर इस नजारे को देखते रह गए। दुर्गा मंदिर परिसर में संध्या के समय महाआरती देखने श्रद्धालुओं की भीड़ पहले दिन ही उमड़ पड़ी। यहां महाआरती का आयोजन आठ पूजा तक प्रतिदिन संध्या बेला में किया जाना है। जिसकी शुरुआत गुरुवार देर शाम से हो गया। नवरात्रि के पांचवें दिन संध...