बांका, अगस्त 8 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभा भवन में शुक्रवार को आयोजित पंचायत समिति की सामान्य बैठक में क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था प्रमुख मुद्दा रही। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अनियमित बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों को घेरा तथा व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पंचायत समिति की बैठक में बिजली संकट पर आंदोलन का निर्णय, नाजिर को हटाने का प्रस्ताव बिजली की समस्या प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार ने कहा कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। लो वोल्टेज के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों को भी खरीफ फसलों की सिंचाई में भारी कठिनाइयों का...