बांका, नवम्बर 29 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका जिला न्यायालय के 13वें स्थापना दिवस पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश सह न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार ने कहा कि न्याय मिलने में देरी होना भी अन्याय के समान है, लेकिन जल्दबाजी में दिया गया फैसला भी न्याय को दफनाने जैसा है। उन्होंने अंग्रेजी की कहावत 'जस्टिस डिलेड इज जस्टिस डिनाइड' और 'जस्टिस हरीड इज जस्टिस बरीड' का उल्लेख करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में संतुलन और समयबद्ध न्याय की महत्ता बताई।उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब बांका में सबडिवीजन कोर्ट से जिला न्यायालय की शुरुआत हुई थी, तब यहां के लोगों की न्याय के लिए दूसरे जिलों पर निर्भरता और मुकदमों के निष्पादन में होने वाली देरी को लेकर उम्मीदें बदली थीं। ...