बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। जनप्रतिनिधियों के कोरे आश्वासन की अगर बानगी देखनी है,तो इसके लिए सबसे उपर्युक्त गांव पचटकिया है। नेताओं के आश्वासनों के घुट्टी के सहारे यहां के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से महरुम है। बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लौढ़िया खुर्द पंचायत अंतर्गत फौजियों के गांव पचटकिया को आज भी निकटतम बाजार पंंजवारा से अपने गांव तक पक्की सड़क संपर्क नसीब नहीं हो सका है।यहां के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे है। यह गांव बाराहाट प्रखंड व धोरैया दो प्रखंडों के मुहाने पर बसा है।

सड़क संपर्क की कमी गांव से बाराहाट प्रखंड मुख्यालय की दूरी 12 किलोमीटर तो धोरैया प्रखंड मुख्यालय की दूरी 13 किलोमीटर है। जबकि थाना मुख्यालय पंजवारा की दूरी महज पांच किलोमीटर है। इन पांच किलोमीटर की दूरी में दुबर...