बांका, अगस्त 6 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के ईदगाह के समीप बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने तथा सफाई के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, इस दौरान उसके भाई की स्थिति भी तभी असहज बनी हुई थी। स्थानीय युवकों की तत्परता से दोनों को टैंक से बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मजदूर की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। मृतक बांका थाना के केवलडीह निवासी त्रिलोचन कुमार(27) था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दिन में करीब 11 बजे बांका थाना क्षेत्र के केवलडीह निवासी त्रिलोचन कुमार अपने भाई सोनू के साथ ईदगाह के समीप एक निर्माणाधीन घर के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने व सफाई का काम कर रहा था। इसी दौरान टैंक में बनी जहरीली गैस के कारण दोन...