बांका, अगस्त 30 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ प्रमंडल, बांका के अंतर्गत अनुरक्षण अवधि में चल रही 22 सड़कों तथा ग्रामीण कार्य विभाग, बांका-1 एवं बांका-2 के अंतर्गत संचालित एवं निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बांका द्वारा बताया गया कि बौसी-बिक्रमपुर पथ (0.00 से 7.40 कि.मी.), रामपुर-डलवा-रामसरैया पथ (0.00 से 18.25 कि.मी.), महगामा-धोरैया पथ माया नवादा बाजार (0.00 से 19.00 कि.मी.) तथा बांका-संथाल परगना भाया जमदाहा पथ पार्ट-बी (20.00 से 42.00 कि.मी.) वर्तमान में अनुरक्षण अवधि के अंतर्गत हैं तथा इन पथों की स्थिति अच्छी है। बैठक में बांका...