बांका, अगस्त 17 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। दिनभर नियमित अंतराल पर रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। बारिश के कारण जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं विगत कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मौसम ने ली करवट, हवा संग बारिश से सुहाना हुआ दिनकिसानों की खुशी साथ ही जिले में बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। चूंकि खेतों में लगी खरीफ फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी। दरअसल, सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। कभी हल्की बूंदाबांदी तो कभी कुछ देर तक बारिश होने से मौसम में ठंडक घुली रही। वहीं बारिश के बीच चली हवा ने भी लोगों को गर्मी और उमस स...