Banka News: निपुण 2.0 के तहत उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह पहुंची दिल्ली की टीम, शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका। निज संवाददाता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निपुणा 2.0 फिल्ड विजिट प्लान के तहत देश के सात राज्यों में चयनित विद्यालयों में बिहार से उर्दू प्राथमिक विद्यालय बिदायडीह, बांका को शामिल किया गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग, दिल्ली से आई टीम ने विद्यालय का भ्रमण कर विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। टीम में शिक्षा विशेषज्ञ श्रीमती स्वाति नायक एवं शिवानी पारखी शामिल रहीं। विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता से प्रभावित होकर दिल्ली की टीम ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक टीम के सदस्यों से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी के नेतृत्व में विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.