बांका, अक्टूबर 27 -- ओंकार भारती का निधन Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। बांका जिला के पूर्व भाजयुमो महामंत्री सह रजौन मंडल पूर्व महामंत्री ओंकार भारती(51 वर्ष) नहीं रहे। सोमवार की रात करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली। वे कुछ सालों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। स्वर्गीय भारती क्षेत्र के जाने-माने क्रिकेटर भी रह चुके थे। उन्होंने पटना के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। मंगलवार की सुबह रजौन बाजार स्थित उनके पैतृक आवास पर शव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर क्षेत्र के लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। उन्हें भागलपुर के बरारी घाट पर उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी। यहां भागलपुर नगर विद्यायक रोहित पांडेय भी पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया। वे अपने पीछे एक पुत्र प्रियांशु राज और एक मात्र पुत्री दीक्षा राज उर्फ़ किट्टू सहि...