बांका, अगस्त 5 -- Banka News: ​धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। मंगलवार को धनकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनचक गांव के समीप नहर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका बबीता देवी(40) सैनचक गांव निवासी श्याम दास की पत्नी थी । जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार को नहर के पास अपनी बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान किसी प्रकार पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। ​घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे किसी प्रकार नहर से निकाला तथा लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर धनकुंड थाना की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नहर में ...