Banka News: नहर की सफाई शुरू लेकिन मिट्टी निस्तारण के तरीके पर किसानों न जताई आपत्ति
बांका, अगस्त 6 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के धनकुड़िया से कुसमानासी तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सिंचाई नहर की खुदाई एवं गाद सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य सिंचाई विभाग की ओर से रामसरिया बियर से निकली नहर में कराया जा रहा है। वर्षों से गाद जमा होने के कारण नहर का तल ऊंचा हो गया था, जिससे धनकुड़िया से नीचे के गांवों के किसानों के खेतों तक बदुआ डेम का सिंचाई जल नहीं पहुंच पा रहा था। किसानों को उम्मीद है कि सफाई पूरी होने के बाद सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा और खरीफ फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। कार्य की देखरेख कर रहे वकील यादव ने बुधवार को बताया कि धनकुड़िया से कुसमानासी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर नहर की खुदाई और गाद निकासी का कार्य कराया जा रहा है। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.