Banka News: नशे में चूर युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
बांका, अक्टूबर 4 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर नगर पंचायत के महमदपुर मोहल्ले के फुलवासा पोखर के समीप शुक्रवार की देर रात एक युवक को संदिग्ध हालात में देख लोगों ने उसे पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया। युवक जेठौर ककरिया गांव का नीरज कुमार बताया जा रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि देर रात एक युवक को संदिग्ध हालात में इधर-उधर घूमते देखा। लोग उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दी, इसके बाद स्थानीय लोग वहां जुटे तथा उसे पकड़ लिया। हालांकि उक्त युवक ने चोरी की बात से इंकार करते हुए कहा कि वह रास्ता भटक गया है। उसने खुद ही डायल 112 पर कॉल करने की बात कही। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची तथा युवक की जांच की तो उसके पास से अलग-अलग नामों के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं वोटर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.