Banka News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़, लाखों रूपए का हुआ कारोबार
बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| धनतेरस पर्व को लेकर शुक्रवार को अमरपुर बाजार में पूरे दिन गहमागहमी रही तथा सभी दुकानों एवं बाइक शोरुम में खरीदारों की भीड़ लगी रही। सुबह से शांत पड़े बाजार में दस बजे के बाद से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। बाइक के शो रूम, सोने-चांदी की दुकानों, बर्तन की दुकानों के अलावा किराना दुकान एवं फुटपाथ की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने मिट्टी की मूर्तियां, पीतल के बर्तन, पूजा के सामान आदि खरीदे। बाइक एवं ई रिक्शा के शो रूम्स में करीब चालीस लाख का कारोबार हुआ तो सोने एवं चांदी के जेवरात खरीदने में भी लोग पीछे नहीं रहे। जबकि पीतल के बर्तन की भी काफी डिमांड रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंहगाई के शोर के बीच लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की। लोगों ने कहा कि शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.