बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: सोना-चांदी और ऑटोमोबाइल सेक्टर ने मारी बाजी, होम एप्लायंसेज से लेकर मोबाइल तक की खूब हुई बिक्री बांका, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- Banka News: धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़, लाखों रूपए का हुआ कारोबारधनतेरस पर बांका के बाजारों में रौनक धनतेरस पर शुक्रवार को बांका के बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। सुबह से देर रात तक शहर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर रहा। देर रात तक जिले में 60 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया गया। सोने-चांदी के प्रतिष्ठानों और ऑटोमोबाइल सेक्टर ने इस बार कारोबार में सबसे बड़ी बाजी मारी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज, मोबाइल, बर्तन, सैनिटरी, कपड़े और घरेलू साज-सज्जा के सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ रही। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में कर...