बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि प्रत्येक वर्ष धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार यानी आज 6 नवंबर को धनतेरस है।पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन विशेष सुख समृद्धि और वैभव का वास होता है। धनतेरस के मौके पर लोग सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, पीतल व तांबे के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद तथा कार और बाइक जैसी गाड़ियों की खरीदारी करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन धातु की वस्तुएं, घर का मुख्य राशन और नई झाड़ू खरीदना अत्यंत मंगलकारी माना गया है। लोक मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से धन की देवी माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और घर की दरिद्रता दूर होती है। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालती है। हालांकि...