Banka News: धनतेरस की खरीदारी को लेकर पंजवारा बाजार में उमड़ी भीड़
बांका, नवम्बर 7 -- Banka News: पंजवारा (बांका), निज प्रतिनिधि धनतेरस के पावन अवसर पर शुक्रवार दोपहर बाद पंजवारा बाजार में खरीदारी के लिए आम लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। त्योहार को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह देखा गया कि पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे एन एच 333 ए मुख्य मार्ग पर तिल रखने भर की भी जगह नहीं बची। बाजार की मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर दीपावली से जुड़ी पूजन सामग्री, दीये और अन्य सजावटी सामानों की फुटकर दुकानें सजने के कारण पूरी सड़क सिमट गई। इसके चलते राहगीरों को पैदल चलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फुटपाथ पर लगी दुकानों और वाहनों के दबाव के कारण बाजार क्षेत्र में रह-रहकर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। हालांकि, त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.