बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। धनतेरस को लेकर बांका का बाजार पूरी तरह सजकर तैयार है। शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर शहर के बाजारों में धनवर्षा होने की उम्मीद है। सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, बाइक, कार और कृषि उपकरणों की दुकानों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोगों ने पहले से ही अपनी पसंद के सामान की बुकिंग शुरू कर दी है। बाजार के कारोबारियों को इस बार करोड़ों रुपये के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस को लेकर सबसे अधिक उत्साह वाहन बाजार में देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न बाइक शोरूम में अब तक सैकड़ों गाड़ियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हालांकि, कुछ बाइक शोरूम संचालकों ने पिछले साल की तुलना में बाजार को थोड़ा मंदा बताया है, लेकिन बुकिंग के आंकड़े त्योहार को ...