बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि हनुमना डैम में शनिवार की दोपहर नहाने के दौरान मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना अंतर्गत बढौनीया गांव के दो युवक गौरव कुमार सिंह और अभिनव कुमार सिंह उर्फ लक्की की पानी में डूब कर हुई मौत के बाद बचे तीन साथ बदहवास है। इन साथियों ने आंखों देखी कहानी सुनाई। आरव, देव और आयुष ने सुनाई घर से हनुमना डैम पहुंचने और यहां की घटना का दुखद पहलु को साझा किया। यह भी पढ़ें- Banka News: हनुमना डैम में नहाने के दौरान डूबने से मुंगेर के दो युवक की मौतघटनास्थल का विवरण तीनों युवकों ने बताया कि 11 बजे दिन से ही चार युवक हनुमना डैम आने का प्लानिंग कर रहे थे। आरव कुमार ने कहा की गांव से निकलने के पहले मुझसे कैमरा वाला मोबाइल मांगने गए और मुझसे भी आने की जिद्द किया तो वह भी एक बाइक पर बैठ गया। वह अभी किनारे...