बांका, अगस्त 3 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित खड़ौआ महादलित दास टोला में पिछले दो माह से नल-जल योजना बंद रहने से भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इससे करीब 100 घरों की आबादी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी के अभाव से जूझ रही है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार दोपहर ग्रामीणों ने जलमीनार के समक्ष विभागीय उदासीनता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।

ग्रामीणों का प्रदर्शन प्रदर्शन का नेतृत्व वार्ड सदस्या सह नल-जल संचालक गीता देवी ने किया। प्रदर्शन में विपत दास, सुदीन दास, महेंद्र दास, रमेश दास, मंटून दास, जीवन दास, अड़हुला देवी, विमला देवी, निरंजन कुमार, मीना देवी, नीरज दास समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्...