बांका, अक्टूबर 3 -- Banka News: शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज - असरगंज मुख्य पथ पर भागलपुर बोर्डर शिवाजी बासा के समीप रफ्तार की कहर में शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना हुई। दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक की आमने - सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक संजीव कुमार सिंह (45) चटमा गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों के मदद से जख्मी को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने मरीज की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: दो बाईकों की जोरदार टक्कर में बाईक चालक की मौत सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्घटना में सुरक्षित दूसरा बाइक सवार युवक की बाइक कुछ लोगों ने ...